फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two laborers found 7.44 and 14.98 carat diamonds during digging mine in Panna Madhya pradesh

पन्ना में हीरा खदान की खुदाई के दौरान दो मजदूरों को मिले बेशकीमती हीरे, चमकेगी किस्मत 

Wed, 04 Nov 2020 03:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पन्ना
एजेंसी, पन्ना Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 04 Nov 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
Two laborers found 7.44 and 14.98 carat diamonds during digging mine in Panna Madhya pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Petra Diamonds

बुंदेलखंड के पन्ना की हीरा खदानों में काम करने वाले दो मजदूरों की जिंदगी अब हीरों की चमक से गुलजार होने वाली है। जरुआपुर और कृष्णा कल्याणपुर की खदानों से क्रमश: मजदूर दिलीप मिस्त्री को 7.44 कैरेट और लखन यादव को 14.98 कैरेट का हीरा मिला है।

विज्ञापन


एक की कीमत 30 लाख तो दूसरे की करीब 60 लाख होगी
पन्ना जिले के हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि दोनों बेशकीमती हीरों को रिकॉर्ड में ले लिया गया है। इनकी नीलामी से मिली कीमत में से 12.5 फीसदी रॉयल्टी काटने के बाद शेष राशि इन मजदूरों को दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हीरों की असल कीमत अधिकारियों द्वारा तय की जाएगी लेकिन 7.44 कैरेट के हीरे से 30 लाख रुपये और 14.98 कैरेट वाले से इसके दोगुने करीब 60 लाख रुपये प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन


हीरा मिलने से उत्साहित लखन यादव ने कहा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई में करेंगे। दो एकड़ जमीन पर किसानी करने वाले यादव को पहली बार हीरा हाथ लगा है।  वहीं दिलीप मिस्त्री ने कहा, वह चार लोगों के साथ मिलकर बीते छह महीने से अपनी निजी जमीन पर हीरा खनन के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे। भगवान की कृपा से उन्हें यह हीरा मिला है। यह पहला मौका है जब इतना बेशकीमती हीरा हाथ लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed