फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two killed in road accident in Chhindwara, bike collided with truck standing near Jamunia

Accident: सड़क हादसे में दो की मौत, जमुनिया के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, सिंगोड़ी बायपास पर भी दर्दनाक हादसा

Mon, 28 Nov 2022 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 10:52 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जमुनिया गांव में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।

विज्ञापन
Two killed in road accident in Chhindwara, bike collided with truck standing near Jamunia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा धरमटेकड़ी चौकी के ग्राम जमुनिया के पास हुआ, जहां रविवार शाम आयसर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा है। चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि सोनाखार निवासी 65 वर्षीय मोतीराम पिता उदयराम साहू रविवार शाम सात बजे मोटर साइकिल से वापस सोनाखार लौट रहा था। जमुनिया के समीप ही मक्के से भरे ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। हादसे में मोतीराम के सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



वहीं दूसरे हादसे में सिंगोड़ी निवासी 48 वर्षीय सतीश पिता गेंदलाल बागछारे की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि सतीश को गंभीर हालत में शनिवार रात लगभग 10.55 पर जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बयान में पुलिस को बताया कि सतीश का सिंगोड़ी बाइपास पर एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में आई चोट से उसकी मौत हुई है, लेकिन पुलिस को सतीश के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed