{"_id":"6ad0d18a31d0e8f316022e33","slug":"ijtima-in-december-jamaats-to-gather-in-bhopal-arrangements-for-everything-from-security-to-food-and-drink-w-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में इज्तिमा: भोपाल में जुटेंगी जमातें, सुरक्षा से लेकर खाने-पीने तक की निगरानी, बनेंगे हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में इज्तिमा: भोपाल में जुटेंगी जमातें, सुरक्षा से लेकर खाने-पीने तक की निगरानी, बनेंगे हेल्प डेस्क
Thu, 15 Oct 2026 06:45 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:45 PM IST
सार
भोपाल के ईटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनेंगे, जबकि सीसीटीवी निगरानी के साथ बिजली, भोजन और पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के ईटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा में आने वाली जमातों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भीड़ प्रबंधन, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और खाने-पीने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बाहर से आने वाले लोगों की मदद के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। गुरुवार को संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए। इज्तिमा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की जिम्मेदारी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को दी गई है। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि बड़ी संख्या में पहुंचने वाली जमातों को आवागमन और आयोजन स्थल पर किसी तरह की परेशानी न हो।
बिजली से लेकर पानी तक की होगी जांच
आयोजन के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए बिजली से जुड़े सभी कार्यों की स्थापना के पहले और बाद में जांच की जाएगी। अधिकारियों को सुरक्षा मानकों के अनुसार काम कराने और आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इज्तिमा समिति और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता जांचने के साथ पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस में लौटने को 600 नेताओं ने जताई इच्छा: दो सौ से ज्यादा पूर्व विधायक-जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी ने थामा हाथ
विज्ञापन
वालंटियर को दी जाएगी व्यवस्थाओं की जानकारी
इज्तिमा के दौरान भीड़ के बीच लोगों को समय पर मदद मिल सके, इसके लिए वालंटियर की सूची तैयार की जाएगी। उन्हें आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी। संभागायुक्त ने सभी विभागों को मिनट-टू-मिनट एक्शन प्लान तैयार कर उसके अनुसार काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में आईजी शैलेन्द्र सिंह चौहान, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन, इज्तिमा समिति के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।