{"_id":"63bd6e610b41d233a5448bf8","slug":"two-killed-in-damoh-road-accident-know-all-about","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News : दमोह में पैदल जा रहे जीजा- साली को वाहन ने रौंदा, बचाने के प्रयास में खाई में गिरी बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News : दमोह में पैदल जा रहे जीजा- साली को वाहन ने रौंदा, बचाने के प्रयास में खाई में गिरी बोलेरो
Tue, 10 Jan 2023 07:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:26 PM IST
सार
हेमराज के पिता की मौत हो गई थी और वह अंतिम संस्कार करने समनापुर गया था। वहां से वह अपनी पत्नी तथा साली व साढू के साथ रामादेही आ रहा था। उसी समय ये हादसा हो गया। मंगलवार को जीजा, साली के अंतिम संस्कार समनापुर गांव में किए गए।
विज्ञापन
दमोह में जीजा साली को कुचलने के बाद खाई में जा गिरी बोलेरो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर पैदल जा रहे दो दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई। वाहन भी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना रामदेही मार्ग पर हुई। हेमराज चक्रवर्ती (35) अपनी पत्नी कमला और साली लक्ष्मी तथा उसके पति भागीरथ के साथ पैदल जा रहे थे। उसी समय तेंदूखेड़ा की ओर से एक बोलेरो रामादेही जा रही थी। तेजरफ्तार बोलेरो ने पीछे से चारों को टक्कर मार दी। इससे जीजा हेमराज और साली लक्ष्मी की मौत हो गई। वहीं, मृतका की बहन कमला का जबलपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पिता के अंतिम संस्कार से लौट रहा था बेटा
हेमराज और उसकी पत्नी रामादेही गांव में ईंट बनाकर अपना भरण पोषण करते हैं। हेमराज के पिता की मौत हो गई थी और वह अंतिम संस्कार करने समनापुर गया था। वहां से वह अपनी पत्नी तथा साली व साढू के साथ रामादेही आ रहा था। उसी समय ये हादसा हो गया। मंगलवार को जीजा, साली के अंतिम संस्कार समनापुर गांव में किए गए।
विज्ञापन
