{"_id":"64352b3f2889be9de80fc7e3","slug":"two-female-accused-arrested-with-intoxicating-cough-syrup-worth-about-1-98-lakhs-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की दबिश, दो महिला आरोपी करीब 1.98 लाख की नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की दबिश, दो महिला आरोपी करीब 1.98 लाख की नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार
Tue, 11 Apr 2023 03:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 03:11 PM IST
सार
सिविल लाइन पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ले में दबिश देकर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया और नशीले कफ सिरप की 11 पेटियां जब्त की हैं।
विज्ञापन
कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की दबिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी है। पुलिस ने 11 पेटियों में रखी 1320 सीसी नशीली कोरेक्स कफ सिरप जब्त की है। जब्त कफ सिरप की कीमत करीब 1 लाख 98 हज़ार बताई जा रहा है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया है।
एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबाड़ी मोहल्ले में अवैध कफ सिरप की खेप रखी हुई है, सूचना के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया और उप निरीक्षक बीआर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर कबाड़ी मोहल्ले में दबिश दी गई, जहां से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1320 सीसी नशीली कोरेक्स कफ सिरप बरामद की है, वहीं पुलिस ने दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।