फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two Died and three injured in tractor-Bolero collision in Damoh

Damoh News: ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर में दो लोगों की मौत तीन घायल, तेज रफ्तार बताई जा रही वजह

Tue, 20 Sep 2022 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 03:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में हटा के दूरस्थ अंचल में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर और बोलेरो में सीधी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। इसलिए मोड़ पर उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
Two Died and three injured in tractor-Bolero collision in Damoh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के रूसल्ली गांव में सोमवार रात करीब 2 बजे ट्रैक्टर और सवारियों से भरी बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं ट्रैक्टर टक्कर होने के बाद सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया, जिससे चालक सहित अन्य दो लोग घायल हो गए। 108 की मदद से सभी को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां बोलेरो में सवार दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर सवार तीन लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



डीजल लेने आ रहे थे ट्रैक्टर में सवार लोग
ट्रैक्टर में सवार तीन लोग डीजल लेने हटा की ओर आ रहे थे। रुसल्ली गांव के मोड़ पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई और ट्रैक्टर खाईं में जाकर पलट गया। हादसे में बोलरो में सवार महेंद्र पिता धनीराम अहिरवार 38 साल और महेंद्र पिता रत्ना अहिरवार 22 साल की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ट्रैक्टर में सवार तीन लोग घायल हो गए। 108 की मदद से घायलों को हटा सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया और मृतकों के शव सिविल अस्पताल में रखवाए गए, जिनका आज पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed