फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two arrested in child theft case from railway station

Ujjain: सीसीटीवी में नजर आया स्टेशन से बच्चा ले जाता चोर, जबलपुर का दंपती गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Sun, 08 Jan 2023 03:56 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याग्निक Updated Sun, 08 Jan 2023 03:56 PM IST
सार

 रेलवे स्टेशन से 24 दिसंबर को चोरी हुए बच्चे की तलाश में पुलिस को सीसीटीवी की मदद से एक आरोपी मिला है। पूछताछ में पता चला है ये एक दंपती है जो अकसर यहां आया करते थे। उन्होंने बच्चा चोरी के बाद एक तीसरे व्यक्ति को सौंपा था।

विज्ञापन
Two arrested in child theft case from railway station
सीसीटीवी में कैद बच्चा चोरी का आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विगत दिनों रेलवे स्टेशन से एक बच्चा चोरी हो गया था। जांच में पता चला है कि इसे एक दंपती ने चुराया था। उसने इस बच्चे को चुरा कर मेघनगर में एक व्यक्ति को सौंप दिया था। पुलिस ने कार्रवाई कर दंपती को पकड़ लिया है। अब उनसे उक्त तीसरे व्यक्ति के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन


जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि बागपुरा निवासी वैष्णवी बैरागी का 24 दिसंबर को पति से झगड़ा हो गया था और वह अपने दो साल के बच्चे वंश को लेकर घर से निकल गई थी। रेलवे स्टेशन पर वह दूध की बोतल धोने गई तभी उसका बच्चा गायब हो गया था। इस पर उसने बच्चा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी में नजर आया आरोपी
पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें एक आरोपी बच्चा ले जाते हुए नजर आया। बाहर के फुटेज में आरोपी सड़क पर दिखा और इसके बाद आगे के फुटेज में नहीं दिखा। इस आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया कि आरोपी माल गोदाम से फिर ट्रेन में सवार होकर दाहोद की तरफ चल गया। इस आधार पर पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई थीं। इधर, चोरी हुआ दो साल का बच्चा वंश पुलिस को मेघनगर स्टेशन पर मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो बच्चा उज्जैन पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी
जीआरपी थाना प्रभारी राधेश्याम महाजन ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उज्जैन से जबलपुर निवासी दंपती बच्चे को चुराकर ले गए थे और वे यहां आए दिन आते थे। उन्होंने उक्त बच्चा मेघनगर ले जाकर एक व्यक्ति को सौंपा था। इस आधार पर पुलिस पति-पत्नी को हिरासत में लेकर उक्त आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


बच्चे के पास से मिली थी चिट्ठी
बच्चे के पास अपहरण करने वाला युवक एक चिट्ठी लिखकर छोड़ गया था, जिसमें उसने लिखा है कि इसकी मां ने मुझे धोखा दिया है। उसने मुझे बच्चा सौंपकर अगले स्टेशन पर मिलने का वादा किया था, लेकिन वह नहीं आई। अब मैं बच्चे को यहीं छोड़कर जा रहा हूं और यह जिसे मिले, वह उज्जैन पहुंचा दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed