फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two accused arrested for transporting illegal drug Rexas Plus in umaria seized a large quantity

MP News: अवैध मादक पदार्थ रेक्सास प्लस का परिवहन करते दो आरोपी पकड़ाए, भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

Thu, 12 Jan 2023 05:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 05:49 PM IST
सार

उमरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ रेक्सास प्लस कफ सिरप का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Two accused arrested for transporting illegal drug Rexas Plus in umaria seized a large quantity
प्रतिबंधित मादक पदार्थ का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ रेक्सास प्लस का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 180 नग प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया है। उमरिया पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक का परिवहन, बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को थाना चंदिया पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उदयभान दाहिया निवासी पथरहठा, रवि दाहिया निवासी बंगला को अवैध मादक पदार्थ रेक्सास प्लस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री के लिए प्लास्टिक की बोरी में लेकर चंदिया आ रहे थे। पुलिस ने गुरुवार को तहसील चंदिया के पीछे एनएच 43 के पास घेराबंदी कर प्लेटिना मोटर साइकिल से आ रहे आरोपी उदयभान दाहिया एवं रवि दाहिया को पकड़ा गया, उनके पास रखी प्लास्टिक की बोरी को चेक करने पर 180 नग सीसी रेक्सास प्लस कफ सिरप (मादक पदार्थ) पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपने मेमोरेण्डम में बताया गया कि कादिर अली निवासी चंदिया ने उदयभान को फोन पर कफ सिरप (मादक पदार्थ) मोहम्मद जाहिद की मां के घर बिक्री करने कहा गया था, जिस पर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना चंदिया में 08, 2122, 29, 13 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसे पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। प्रकरण में विवेचना जारी है। मामले में अन्य किसी की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed