फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twin Brother Murder: PC Sharma said Yogi Adityanath should resign, BJP paid homage

बच्चों की मौत पर सियासत शुरू, एमपी के मंत्री ने कहा- घटना के लिए यूपी जिम्मेदार

Sun, 24 Feb 2019 12:16 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Twin Brother Murder: PC Sharma said Yogi Adityanath should resign, BJP paid homage
पीसी शर्मा-शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के सतना से अपहरण किए गए जुड़वां भाईयों के हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। कमलनाथ सरकार में विधि एवं विधायी मंत्री पीसी शर्मा ने इस घटना से पल्ला झाड़ते हुए उल्टे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि इस घटना ने मुझे हिला दिया है।

विज्ञापन


पीसी शर्मा ने कहा,

यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। शव उत्तर प्रदेश में मिले हैं और उन्हें यूपी-एमपी सीमा से अपहृत किया गया था। इस तरह के तत्व यूपी में सक्रिय हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि संयुक्त अभियान चलाकर अपराधियों को पकड़ा जा सकेगा।' जब उनसे पूछा गया कि भाजपा एमपी के गृहमंत्री का इस्तीफा मांग रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'क्यों? घटना यूपी-एमपी सीमा पर हुई है और शव उत्तर प्रदेश में मिले हैं। इसलिए यूपी के सीएम को इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन


इस घटना पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैं दोनों मृतक बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमें उम्मीद थी कि सरकार और प्रशासन इसे गंभीरता से लेगी और दोनों बच्चों को सकुशल बचा लाएगी। इस घटना ने मुझे हिला दिया है।' वहीं इस घटना के बाद से चित्रकूट में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

12 फरवरी को पांच साल के जुड़वा भाईयों प्रियांश और श्रेयांश रावत का मध्यप्रदेश के सतना जिले में बंदूक की नोंक पर स्कूल बस से अपहरण कर लिया गया था। रविवार को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दोनों भाईयों के शव मिले हैं। दोनों की हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को अवगासी घाट में फेंक दिया था। इस घटना के संबंध में पुलिस ने 6 इंजीनियरिंग के छात्रों, उत्तर प्रदेश के पांच निवासियों और चित्रकूट के एक निवासी को गिरफ्तार किया है।


सतना के एसपी संतोष गौड़ ने कहा, 'शव मिल चुके हैं और हमने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मध्यप्रदेश का निवासी है जबकि अन्य पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के हैं।' सूत्रों का कहना है कि आरोपी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। जो उसी ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है जिसकी स्कूल में जुड़वां बच्चे पढ़ा करते थे। एक आरोपी बच्चों को ट्यूशन दिया करता था और माना जा रहा है कि उसने ही दूसरे आरोपी को सूचना दी है। सभी ने पहली बार अपराध को अंजाम दिया है।

बहन ने बताया क्या हुआ था 12 फरवरी को

जुड़वा भाइयों की चचेरी बहन और प्रत्यक्षदर्शी नंदिनी ने बताया कि एक आदमी बंदूक लेकर आया और गाली देकर चुप रहने को कहा। वह भाई के पीछे वाली सीट पर बैठी थी। अपहरणकर्ता आया और दोनों भाई को सीट से उठाकर ले गया। उनके बस्ते सीट पर ही रखे रहे, जिसे वह लेकर घर पहुंची।

व्यवसायी हैं पिता

सदगुरु सेवा संघ के स्कूल से जिन छात्रों की अपहरण के बाद हत्या हुई है उनके पिता तेल का कारोबार करते हैं। परिवार ने तृप्ती सेवा संस्थान के माध्यम से हिमशंकर विजय तेल का व्यापार शुरू किया था। जिसमें उनके चार भाई भी साथ में कार्य करने लगे और यह कारोबार फलने फूलने लगा। उनकी सफलता को देखकर कई अन्य व्यापारियों ने इसका व्यवसाय शुरू किया।

फिरौती के बाद भी हुई हत्या

यूपी और एमपी की पुलिस बच्चों की बरामदगी में असफल रही। इसके बाद मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। लेकिन उसके भी हाथ खाली रहे। कहा जा रहा है कि 25 लाख रुपए फिरौती देने पर भी बच्चों की जान नहीं बच पाई।

चित्रकूट का निवासी है मास्टरमाइंड

वारदात करने वाला आरोपी आरोपी चित्रकूट का मूल निवासी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कारोबारी से बड़ी रकम वसूल करने के लिए उसने अन्य अपराधियों को तैयार करके इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि वारदात में एक महिला भी शामिल है। दोनों भाईयों का अपहरण करके उन्हें इलाहाबाद रोड स्थित मऊ कस्बे के एक घर में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed