{"_id":"63b405423182ae5fe021e25c","slug":"tuesday-was-the-coldest-day-ever","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: ठंड के आगोश में दमोह, अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, आठ डिग्री तक लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: ठंड के आगोश में दमोह, अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, आठ डिग्री तक लुढ़का पारा
Tue, 03 Jan 2023 04:08 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Tue, 03 Jan 2023 04:08 PM IST
सार
जनवरी के पहले सप्ताह मंगलवार को हाड़ कंपाने वाली ठंड से दमोह में जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। लोग अलाव जलाकर और चाय की चुस्की लेकर ठंड दूर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
ठंड में अलाव जलाकर बैठे लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी शुरू होते ही ठंड भी तेज हो गई है। साल के पहले दिन का स्वागत जहां घने कोहरे ने किया था तो वहीं मंगलवार को और भी बुरा हाल रहा। मंगलवार इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। मंगलवार का तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है साथ ही लगातार ओस गिरती रही। कोहरे के कारण कहीं कुछ नहीं दिखाई दे रहा और सुबह सात बजे भी शहर की सड़कों पर केवल गिने चुने लोग ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
घरों पर ही रहे लोग
सुबह की सैर पर कुछ लोग ही निकले थे। सुबह लोग अलाव जलाते और चाय की चुस्की लेकर ठंड दूर करते दिखाई दिए। दिन चढ़ते-चढ़ते भी धूप निकलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे थे। कोहरे के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों को हेड लाइट का सहारा लेना पड़ा। लोगों को भी ऐसी कंपकंपाती ठंड में बाहर निकलने से बचना चाहिए। बुजुर्गों के लिए ये ठंड घातक हो सकती है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का घर पर रहना ही उनके स्वास्थ्य के लिए सही है।
विज्ञापन
दिसंबर के महीने में मामूली रूप से ठंड पड़ी लेकिन जनवरी की शुरुआत में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया। ठंड के मौसम में पहली बार ऐसा घना कोहरा छाया, जबकि इस साल की पूरे दिसंबर इतनी जबरदस्त ठंड नहीं पड़ी। रिमझिम बारिश की तरह यह कोहरा गिर रहा है जहां देखो लोग अलाव के सहारे ही बैठे रहे।
विज्ञापन
