{"_id":"6363c218c2a21b7a012ec1d5","slug":"troubled-youth-committed-suicide-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: दो युवकों की धमकी से युवक इतना परेशान हुआ कि कर ली आत्महत्या, धमकाने वाले दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: दो युवकों की धमकी से युवक इतना परेशान हुआ कि कर ली आत्महत्या, धमकाने वाले दोनों गिरफ्तार
Thu, 03 Nov 2022 07:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Nov 2022 07:02 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवक, दो युवकों की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या का मामला दिवाली के दिन का है। मामले में पुलिस ने अब खुलासा किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में ग्राम पाथरी के एक युवक ने दिवाली के दिन फांसी लगाकर जान दे दी थी। जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस की मर्ग जांच में सामने आया कि गांव के ही दो युवकों ने आपसी विवाद में युवक के घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी। इसी से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तारी कर ली है।
विज्ञापन
टीआई पूर्वा चौरसिया ने बताया, 24 अक्टूबर दिवाली के दिन राकेश (25) पिता शकील रघुवंशी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। जांच में सामने आया कि अरूण (22) उर्फ सोनू पिता रामे सिंह इनवाती और उसके बड़े पिता का बेटा दिकपाल (25) पिता रमेश इनवाती ने घटना के पूर्व रात में राकेश के घर में घुसकर पुरानी बातों को लेकर विवाद किया था। इसी से आहत राकेश ने घर के पीछे पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के बयान व जांच के बाद अरूण और दिकपाल के खिलाफ धारा- 306, 457, 294, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, राकेश गुजरात में रहकर काम करता था। परिजनों के साथ दिवाली मनाने राकेश लगभग 15 दिन पहले गुजरात से गांव लौटा था। दिवाली के दिन बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
