फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Trigger pressed while cleaning gun barrel in Sagar woman cooking in wedding ceremony shot

MP News: सागर में बंदूक की नाल साफ करते समय दबा ट्रिगर, शादी समारोह में खाना बना रही महिला को लगी गोली

Thu, 01 Dec 2022 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 11:40 AM IST
सार

सागर में शादी समारोह में खाना बना रही एक महिला को गोली लगने से वह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बंदूक की नाल साफ करते समय गलती से ट्रिगर दबने की वजह से गोली चल गई थी।

विज्ञापन
Trigger pressed while cleaning gun barrel in Sagar woman cooking in wedding ceremony shot
दमोह जिला अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शादी समारोह में गोली चलने से एक महिला घायल हो गई। जिसे तत्काल ही इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। रहली थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोली लगने से 45 वर्षीय बलेह गांव निवासी मंजू चौरसिया नामक महिला घायल हुई है। महिला शादी समारोह में खाना बनाने गई थी। घायल महिला ने बताया कि बेरखेड़ीकला  गांव में तिवारी परिवार में शादी समारोह में वह अन्य महिलाओं के साथ खाना बनाने गई थी। खाना बनाने के बाद सभी के साथ बैठकर खाना खा रही थी, वहीं पर दयाशंकर तिवारी अपनी बंदूक की नाल साफ कर रहे थे तभी धोखे से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई जो उसके पैर में जाकर लगी। गोली चलते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद तत्काल महिला को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गनीमत रही कि गोली महिला के शरीर के किसी और हिस्से में नहीं लगी वरना बड़ी घटना भी हो सकती थी। बहरहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में डाक्टरों के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


दमोह निवासी रिटायर्ड एएसआई कृपाशंकर तिवारी ने बताया उनके चाचा का फोन आया की शादी समारोह वाले घर में गोली चलने से एक महिला घायल हो गई है। तब उन्होंने कहा वह महिला को किसी वाहन से लेकर दमोह आ जाएं वह रास्ते में मिल जायेंगे। रास्ते में उन्होंने महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed