{"_id":"f91d73ecb4d322041683fb945a4e4f0c","slug":"tribal-girls-paraded-nude-in-betul","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाद दलित महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाद दलित महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 May 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में दो दलित महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। यह शर्मनाक घटना गांव की पंचायत के तालिबानी फरमान के बाद घटी।
विज्ञापन
दोनों पीड़िताएं बहने हैं। इन दोनों में से एक ने दूसरे समाज के लड़के से शादी कर ली थी। पीड़िताओं के बयान के मुताबिक गांव में हुई पंचायत के बाद गांव की ही चार महिलाओं ने उन्हें मारा पीटा और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।
विज्ञापन
आरोपी चार महिलाओं में से दो ने अपने हाथों में छड़ियां ले रखीं थीं और दो उन्हें बालों से पकड़ कर घसीट रही थीं। चारो महिलाओं ने पीड़िताओं को इसी तरह पूरे गांव में घुमाया और पूरे रास्ते दोनों को पीटती रहीँ।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों के मुताबिक पीड़िता महिलाओं में से एक ने अपनी जाति से बाहर जाकर शादी कर ली थी और इसके लिए गांव की पंचायत से अनुमति भी नहीं ली थी।
पीड़ित महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चारों महिलाओं और पंचायत के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।