फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tribal girl raped in Khargone, two accused including a juvenile arrested

Tribal Girl Raped in MP: खरगोन में आदिवासी किशोरी से रेप, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2022 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Aug 2022 11:32 AM IST
सार

खरगोन जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की से रेप करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Tribal girl raped in Khargone, two accused including a juvenile arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आदिवासी किशोरी से रेप करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त को एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक किशोर और एक अन्य आरोपी ने रेप किया था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


निमाड़ रेंज के उप महानिरीक्षक तिलक सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर आठवीं कक्षा की छात्रा ने शिकायत में बताया था कि वह अपने जान पहचान के एक नाबालिग लड़के के साथ बाहर गई थी। बाद में, एक मेडिकल दुकान के मालिक समेत दो लोग उनके साथ जुड़ गए। पीड़िता ने बताया कि दो लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और बाद में उसे उसके घर के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed