फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tourist make road with hands

वाह क्या बात! गोरे सैलानियों ने हाथों से बना दी सड़क

Fri, 27 Sep 2013 03:27 PM IST
जयप्रकाश पाराशर, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर, भोपाल Updated Fri, 27 Sep 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
tourist make road with hands
जो काम सरकार और उसका पर्यटन विभाग नहीं कर पाया, वह काम विदेश से आए सैलानियों ने कर दिखाया। मध्यप्रदेश में रानी रूपमती और बाज बहादुर के ऐतिहासिक स्थल मांडू (धार) का अध्ययन करने आए गोरे छात्रों ने अपने हाथों से खुद ही सौ मीटर लंबी सड़क बना दी। वह भी महज एक घंटे में।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कई नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे की हालत दिग्विजय सिंह के शासनकाल के मुकाबले बेहतर हुई है और मुख्यमंत्री 95,000 किमी सड़कें बनाने का दावा भी करते हैं, लेकिन राज्य में बहुत सी सड़कों की हालत अब भी खराब है। इस वर्ष हुई भारी बरसात के कारण कई सड़कें बह गई हैं।
विज्ञापन


धार जिले में इस टूटी सड़क पर से लाखों लोग गुजरे होंगे। लेकिन सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईपीटी) यूनिवर्सिटी अहमदाबाद की अमेरिकी छात्रा नतालिया एबाड और इस्राइल, नीदरलैंड्स, स्पेन, इंग्लैंड और यूरोप के अन्य देशों के करीब 119 छात्रों ने 23 सितंबर को जब बस से मांडू जा रहे थे तो यह देखकर स्तब्ध थे कि
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सड़क नहीं थी।

बस आगे नहीं बढ़ रही थी। गोरे छात्रों की यह टीम आनन-फानन में पास में पड़ी ईंटों को उठाकर लाई और सड़क में बने बड़े-बड़े खड्डे भर दिए।

ईंटों के ऊपर वहीं पड़ी मिट्टी डाल दी गई। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद वहां गाड़ी निकलने लायक एक सड़क तैयार हो गई थी। अहमदाबाद से आए छात्रों का अनुभव था कि मध्य प्रदेश में उन्हें खराब सड़कें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed