फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh District Collector accused was roaming openly in village police arrested him with weapon

Tikamgarh News: गांव में खुलेआम घूम रहा था जिलाबदर आरोपी, पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार किया

Tue, 26 Mar 2024 04:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 04:16 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले में पुलिस ने जिलाबदर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Tikamgarh District Collector accused was roaming openly in village police arrested him with weapon
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ में बेरवार गांव से जिला बाजार आरोपी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि जतारा पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर का आरोपी गोलू जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने गांव में रह रहा है।

विज्ञापन


जतारा पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी गोलू के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी होने के चलते उसका टीकमगढ़ कलेक्टर द्वारा जिला बदर की कार्रवाई की गई थी, जिसे टीकमगढ़ से बाहर चले जाने के आदेश दिए थे। लेकिन उसने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने गांव के पास रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर आरोपी आज बेरवार तिगैला पर घूम रहा है, जहां पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जतारा अरविंद सिंह दांगी उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी आरक्षक राघवेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि उन्होंने जिले की समस्त थाना प्रभारी को आदेशित किया है कि कोई भी अपराधी अगर किसी भी थाने के अंतर्गत घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed