फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The accused of stealing from the temple was arrested in Tikamgarh

Tikamgarh News: मंदिर से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, माल भी पुलिस ने किया बरामद

Tue, 01 Oct 2024 04:34 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 04:34 PM IST
सार

MP: टीकमगढ़ में हनुमान मंदिर से दान पेटी से रुपयों की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले को लेकर बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर से 24 अगस्त की रात्रि मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोर द्वारा दान पेटी से रुपए चोरी कर लिए गए थे।

विज्ञापन
The accused of stealing from the temple was arrested in Tikamgarh
पुलिस अभिरक्षा में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खरगापुर नगर में स्थित हनुमान मंदिर से दान पेटी से रुपयों की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दान पेटी तोड़ने का सामान बरामद किया गया है। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने मंगलवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ जिले के नगर खरगापुर में स्थित हनुमान मंदिर से 24 अगस्त की रात्रि मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोर द्वारा दान पेटी से रुपए चोरी कर लिए गए थे।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी बृजेश मिश्रा ने इसकी सूचना खरगापुर पुलिस थाने में दी। जिसपर खरगापुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और मामले को विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें अज्ञात चोर की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। जिस पर खरगापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबर की सूचना पर एक संदेही योगेश मिश्रा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके साथ ही दान पेटी से चोरी गए ₹2000 एवं घटना में प्रयुक्त लोहे की रोड लोहे की रेंज पाना को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


नगर में लगे सीसीटीवी में हुआ था आरोपी कैद
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था, लेकिन मंदिर के पास में ही लगे सीसीटीवी में आरोपी जाते हुए दिखता है। जिसे चिन्हित करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ की। जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उसने बताया कि आरोपी योगेश मिश्रा पिता द्वारका प्रसाद मिश्रा उम्र 27 साल निवासी ककरवाहा थाना बड़ागांव का मूल निवासी है, जिसने घटना को मौका देखकर के अंजाम दिया था और आरोपी द्वारा पूर्व में भी कई चोरियां की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed