फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape of a minor resulted in pregnancy

MP News: किशोरी से बार-बार दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दवा खिलाई, तबीयत बिगड़ी, दबंग ने महीनों तक घर में बंद रखा

Sun, 20 Apr 2025 11:11 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीमकगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीमकगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 11:11 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी चुन्नू राजा गांव का दबंग है। उसने नाबालिग को पिछले तीने महीने से कमरे में बंद कर रखा था, वह उसे बाहर नहीं निकलने देता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Rape of a minor resulted in pregnancy
महिला से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में एक 14 साल की किशोरी के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया गया। इससे वह गर्भवती हो गई, आरोपी ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद गर्भ गिराने के लिए उसे गोलियां खिला दी। गोली खाने के बाद किशोरी को ब्लीडिंग शुरू हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता के पिता ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को बड़ा गांव सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद  डॉक्टरों ने उसे टीकमगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर जिसे पढ़ाया क्या वो पत्नी जज के साथ रह रही? महिला और युवक के जज पर गंभीर आरोप; जानें मामला
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला बड़ागांव पुलिस थाना का है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी चुन्नू राजा गांव का दबंग है। उसने नाबालिग को पिछले तीने महीने से कमरे में बंद कर रखा था, वह उसे बाहर नहीं निकलने देता था। आरोपी चुन्नू किशोरी के पिता को लगातार धमकी भी देता था। पीड़िता की हालत देखकर उसके पिता ने  किसी तरह यह बात गांव के सरपंच को बताई, जिसके बाद सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच करके नाबालिग को कमरे के बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी चुन्नू उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। वह खुद दिव्यांग है, इसलिए कुछ नहीं कर सका। आखिर में तंग आकर उसने सरपंच से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, एक शव घर में, दूसरा गली में मिला; जानें मामला

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया 
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी चुन्नी राजा को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed