फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   PSC 2021 Result: Pooja Lakshyakar of Tikamgarh selected for DSP secured eighth rank

PSC 2021 Result: टीकमगढ़ की पूजा लक्ष्यकार डीएसपी के लिए चयनित, आठवीं रैंक हासिल की, पिता हैं शिक्षक

Fri, 07 Jun 2024 02:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Jun 2024 02:24 PM IST
सार

डीएसपी के लिए चयनित पूजा लक्ष्यकार के शिक्षक पिता बीडी लक्ष्यकार बेटी की सफलता पर खुश हैं। वे गर्व से कहते हैं कि वह बेटी के पिता है, क्योंकि उनका कोई बेटा नहीं है। उनकी चार बेटियां पहले से ही सरकारी जॉब में हैं। अब पांचवी और सबसे छोटी बेटी पूजा डीएसपी बन गई है। 

विज्ञापन
PSC 2021 Result: Pooja Lakshyakar of Tikamgarh selected for DSP secured eighth rank
पूजा लक्ष्यकार डीएसपी के लिए चयनित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर की रहने वाली पूजा लक्ष्यकार का एमपीपीएसी में चयन हुआ है। पूजा ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2021 के परीक्षा परिणाम में डीएसपी पद पर आठवीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि दर्ज कर पूजा ने अपने परिवार के साथ जिले का नाम भी रोशन किया है।            

विज्ञापन


अपनी सफलता को लेकर पूजा लक्ष्यकार ने बताया कि उन्होंने कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई जतारा नगर के शिशु मंदिर में की है। इसके बाद उनके पिता ने उनका प्रवेश टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर एक निजी स्कूलों में करा दिया, जहां से उन्होंने हायर सेकेंडरी की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। 
विज्ञापन


पूजा बताती हैं कि उनका शुरू से ही आईएएस बनने का सपना रहा है। जिसके लिए उन्होंने इंदौर के होल्कर कॉलेज से मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। इसके बाद इंदौर में रहते ही एमपीपीएससी की तैयारी करने लगी। उन्होंने 2019 और 2021 में एग्जाम दिया था। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2021 का परिणाम में उन्होंने डीएसपी रैंक में आठवां स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा बताती है कि वह डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती हैं। अभी 2022 और 2023 का परिणाम आना बाकी है। निश्चित दौर पर वह अपने लक्ष्य को पूरा करेंगी। जो छात्र, छात्राएं एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें लेकर पूजा कहती हैं कि जो हम सोचते हैं, वह जरूर पूरा होता है। लेकिन, इसके लिए सबसे जरूरी है कि एग्जाम का पैटर्न और उसकी समझ विद्यार्थी में होना जरूरी है। अगर, विद्यार्थी में अपने एग्जाम और सिलेबर्स की समझ है तो निश्चय अपने लक्ष्य को पा सकता है।


डीएसपी के लिए चयनित पूजा लक्ष्यकार के शिक्षक पिता बीडी लक्ष्यकार बेटी की सफलता पर खुश हैं। वे गर्व से कहते हैं कि वह बेटी के पिता है, क्योंकि उनका कोई बेटा नहीं है। पांच बेटियां हैं, चार पहले से ही सरकारी जॉब में हैं। अब पांचवी और सबसे छोटी बेटी पूजा डीएसपी बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed