{"_id":"66003c5b0f6f0d70ec075c59","slug":"police-team-raid-in-kuchbandiya-locality-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: कुचबंदिया मोहल्ले में पुलिस टीम का छापा, अवैध लहान को किया गया नष्ट, कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: कुचबंदिया मोहल्ले में पुलिस टीम का छापा, अवैध लहान को किया गया नष्ट, कच्ची शराब बरामद
Sun, 24 Mar 2024 08:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:14 PM IST
सार
Tikamgarh: शहर के कुचबंदिया मोहल्ले में अवैध शराब का उत्पादन किया जा रहा है, जहां पर पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ की एक टीम द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई। जिसमें 10 डिब्बे कच्चे लहान के भरे हुए बरामद किए गए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने शनिवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टीकमगढ़ शहर के कुचबंदिया मोहल्ले में अवैध शराब का उत्पादन किया जा रहा है, जहां पर पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ की एक टीम द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई। जिसमें 10 डिब्बे कच्चे लहान के भरे हुए बरामद किए गए एवं एक प्लास्टिक के डिब्बे में कच्ची देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई है।
लंबे समय से अवैध शराब बनाने का कार्य
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही अवैध शराब का उत्पादन करने वाले कुचबंदिया समाज के लोग मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। टीकमगढ़ शहर के नए बस स्टैंड पर स्थित कुचबंदिया मोहल्ले में लंबे समय से अवैध शराब बनाने का व्यापार चल रहा है। जब-जब चुनाव आते हैं तब तब पुलिस को इस मोहल्ले की याद आती है और छापामार कार्रवाई करती है।