फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A friend killed his friend for the greed of two and a half thousand rupees

Tikamgarh: ढाई हजार रुपये के लालच में दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 06:38 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 06:38 PM IST
सार

MP: टीकमगढ़ जिले में महज ढाई हजार रुपए के लिए एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A friend killed his friend for the greed of two and a half thousand rupees
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के लुढिया खेरा गांव के व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुढेरा पुलिस थाने के प्रभारी ने शनिवार की शाम जानकारी देती हुए बताया कि बुढेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले नन्नी टेहरी गांव के पास 7 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। पहचान कराने पर व्यक्ति का पता लखन रैकवार निवासी लुडिया खेरा नन्हीं टिहरी के रूप में की गई थी, जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी पर 10000 का इनाम
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी पर 10000 का इनाम भी घोषित किया गया था। सब इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया था। साक्ष्य एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी दिनेश रैकवार को अभीरक्षा में लेकर जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


जुआ की लत में कर दी दोस्त की हत्या
पुलिस सब इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि बताया कि आरोपी ऑनलाइन जर्नी सर्कल जुआ की एप्लीकेशन से अपने मोबाइल से जुआ खेलता था, जिसमें वह अभी तक डेढ़ लाख रुपये हार गया था। घटना के दिन आरोपी एवं मृतक ने ऑनलाइन जुआ खेला था। जिसमें वह 5000 हार गया था, जिसके आधे रुपए मृतक लखन से लेना थे। उक्त रुपये मृतक द्वारा आरोपी को नहीं दिए गए, जिस कारण से दोनों में विवाद हुआ और आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed