फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A Bundeli poet demanded the filling of potholes on the road in front of the

Tikamgarh News: साहब, मंडी रोड के गड्ढे भी देख लीजिए’, CM मोहन यादव से बुंदेली कवि की अपील

Sat, 22 Aug 2026 10:20 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 10:20 PM IST
सार

टीकमगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला जब मंडी रोड से गुजरा तो बुंदेली कवि राजेंद्र बिदुआ ने सड़क की बदहाल स्थिति की ओर उनका ध्यान खींचा। कवि ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री से मंडी रोड के गड्ढों को देखने और सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की।

विज्ञापन
A Bundeli poet demanded the filling of potholes on the road in front of the
कवि ने मुख्यमंत्री से मंडी रोड के गड्ढों को भी देखते जाने की अपील की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के काफिले के मंडी रोड से गुजरने के दौरान बुंदेली कवि राजेंद्र बिदुआ ने सड़क की बदहाल स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए एक वीडियो बनाया। वीडियो में कवि ने मुख्यमंत्री से मंडी रोड के गड्ढों को भी देखते जाने की अपील की।
विज्ञापन




राजेंद्र बिदुआ ने वीडियो में कहा कि मंडी रोड की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मंडी रोड के निर्माण में हमेशा घटिया निर्माण कार्य किया गया, जिसके कारण सड़क पर बार-बार गड्ढे बन जाते हैं।
विज्ञापन


कवि ने मुख्यमंत्री का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार और प्रशासन सड़क की वास्तविक स्थिति को गंभीरता से देखेंगे तथा इसके स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे। उनका कहना था कि मंडी रोड शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है और यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: रात में बैंगन का भरता-रोटी खाकर सोया परिवार, सुबह उल्टी के बाद 3 बहनों की मौत; बिलखते रहे मां-बाप


मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क के गड्ढों और बदहाल स्थिति को दिखाते हुए मुख्यमंत्री से इस ओर ध्यान देने की अपील की गई है। सोशल मीडिया पर लोग भी सड़क की स्थिति को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री के सामने उठाई गई इस समस्या पर प्रशासन कितना गंभीरता से संज्ञान लेता है और मंडी रोड की मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार विभाग सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द सुधार कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed