फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tikamgarh-illegal-sand-mining-action-dhasan-river-submarines-burnt-poclain-seized

MP News: टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने दो पनडुब्बियां जलाईं; पॉर्कलेन मशीन की गई जब्त

Wed, 20 May 2026 03:13 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 03:13 PM IST
सार

टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धसान नदी के मजरा कुटन घाट पर चल रही खनन गतिविधियों पर शिकंजा कसा। प्रशासनिक टीम ने मौके पर दो पनडुब्बियों को आग लगाकर नष्ट किया और एक पॉर्कलेन मशीन जब्त की। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
tikamgarh-illegal-sand-mining-action-dhasan-river-submarines-burnt-poclain-seized
दो पनडुब्बियां जलाकर नष्ट, पॉर्कलेन मशीन जब्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार सुबह बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए धसान नदी के मजरा कुटन घाट पर चल रहे अवैध उत्खनन के कारोबार पर शिकंजा कसा। कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देशन में गठित प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी से रेत निकालने में उपयोग की जा रही दो पनडुब्बियों को आग लगाकर नष्ट कर दिया, जबकि एक पॉर्कलेन मशीन को जब्त किया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि धसान नदी के मजरा कुटन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि रात और सुबह के समय नदी के भीतर मशीनों और पनडुब्बियों के जरिए रेत निकाली जा रही है, जिससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


तत्काल दोनों पनडुब्बियों को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार सुबह प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने घाट पर दबिश दी। टीम को देखकर मौके पर मौजूद खनन से जुड़े लोग भाग निकले। जांच के दौरान पाया गया कि नदी के भीतर पनडुब्बियों के माध्यम से रेत निकाली जा रही थी। प्रशासन ने तत्काल दोनों पनडुब्बियों को आग लगाकर नष्ट कर दिया ताकि दोबारा उनका उपयोग न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा'
कार्रवाई के दौरान घाट पर खड़ी एक पॉर्कलेन मशीन भी जब्त की गई है। प्रशासन द्वारा मशीन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि अवैध उत्खनन के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। साथ ही खनिज विभाग द्वारा भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: जिम्नास्टिक बेल्ट से ट्विशा ने लगाई थी फांसी, पीएम रिपोर्ट में चोट के निशान; नया खुलासा

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध रेत खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि कहीं भी अवैध खनन दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed