मध्यप्रदेश: मानसून के बाद छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुले, कोर इलाकों में सफारी कर सकेंगे टूरिस्ट
मध्यप्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना और संजय-दुबरी बाघ अभयारण्य हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मानसून में तीन महीने तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुल गए। वन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान सहित छह बाघ अभयारण्य के मुख्य क्षेत्र को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से आगंतुकों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया, ‘बाघ अभयारण्यों के मुख्य क्षेत्रों को मानसून के दौरान बंद कर दिया जाता है क्योंकि यह बाघों का प्रजनन का मौसम होता है।’
अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण अभयारण्य में रास्ते वाहन चलने योग्य नहीं रहते हैं और वन्यजीवों के लिए इलाके में बुनियादी ढांचे जैसे घास के मैदान आदि विकसित किए जाते हैं।
पिछली बाघ गणना के अनुसार मध्यप्रदेश में देश में सबसे अधिक 526 बाघ हैं। अखिल भारतीय बाघ गणना रिपोर्ट, 2018 के अनुमान के मुताबिक देश में 2,967 बाघ हैं।
टाइगर रिजर्व के साथ नेशनल पार्क और अभ्यारण भी खुलेंगे -
मध्यप्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व है। इनके समेत 10 नेशनल पार्क और 24 अभ्यारण्य है। ये सभी 3 महीने के बाद शुक्रवार को खोले गए। टाइगर रिजर्व में 13 से 20 अक्तूबर के बीच लगातार छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में टूरिस्टों ने बुकिंग कराई है। इस अवधि में 2575 टूरिस्टों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई है। इसके अलावा नवंबर महीने में दीपावली की छुट्टियों के चलते टूरिस्टों की संख्या और बढ़ गई है।
ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.mponline.gov.in पोर्टल पर जा कर 'राष्ट्रीय उद्यान' सिंबॉल पर क्लिक करें । यहां स्लॉट खाली होने पर बुकिंग कर सकते हैं। इसमें दिन के हिसाब से बुकिंग कराई जा सकती है।
-
पहले हफ्ते में (21 सितंबर से) अक्तूबर के लिए बुकिंग की जा रही है।
-
दूसरे हफ्ते (28 सितंबर से) नवंबर के लिए बुकिंग हो रही है।
-
तीसरे हफ्ते (5 अक्टूबर से) दिसंबर के लिए बुकिंग होगी।
-
चौथे हफ्ते (12 अक्टूबर से) आगामी 120 दिन के लिए बुकिंग की जा सकेगी।
