फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger fell in the well of former District Panchayat Vice President in Chhindwara

MP News: छिंदवाड़ा में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के कुएं में गिरा बाघ, ट्रेंकुलाइज कर बाहर निकाला गया

Thu, 25 Aug 2022 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Aug 2022 07:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के कुएं में गुरुवार को एक बाघ गिर गया था। फिलहाल, ट्रेंकुलाइज कर बाघ को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
Tiger fell in the well of former District Panchayat Vice President in Chhindwara
कुएं में गिरा बाघ - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के चौरई तहसील के हरदुआ गांव में एक बाघ घुस आया था। जिले के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के कुएं में गिर गया। आज यानी गुरुवार सुबह शैलेंद्र पटेल कुएं की तरफ से आ रही आवाजों को सुनकर वहां पहुंचे, तो कुएं के अंदर बाघ को देखकर दंग रह गए।

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर बाघ को कुएं से बाहर निकाल गया है। सूचना मिलते ही पेंच टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर ही पहुंच चुकी थी। हरदुआ गांव पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन से सटा हुआ है। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि यही से बाघ गांव में आया होगा।
विज्ञापन


इससे पहले भी एमपी समेत कई राज्यों में बाघ दुर्घटना का शिकार होते रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में एक बाघ घाघरा नदी में चला गया और नदी के भंवर में फंस गया। बाद में बड़ी मुश्किल से बाघ को रेस्क्यू किया गया, बाघ के रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दुश्वारियां आती हैं। लेकिन फिर भी उन्हें हर संभव तरीके से पार्क प्रबंधन बचाने की कोशिश करता है। दुधवा टाइगर रिजर्व में इरिगेशन डिपोर्टमेंट और क्षेत्र के रहवासियों की मदद से घाघरा की धार से बाघ को निकालकर उसकी जान बचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, मध्य प्रदेश देश का टाइगर स्टेट है, इसे यह दर्जा बाघों के संरक्षण और उनकी वंश वृद्धि की वजह से मिला है. मगर यहां कई बार इसी तरह बाघ दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवाते रहे हैं। ताजा मामले में भी कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द बाघ को कुंए से निकाला जाए। एमपी में 526 बाघ हैं, बीते छह महीने में 28 बाघों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed