फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three people died due to wrong treatment of Jholachap Doctor in Satna

Satna News: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से तीन लोगों की मौत, 2 मासूम सगे भाई थे

Sun, 04 Sep 2022 06:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 06:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में सतना जिले के अलग-अलग गांव में झोलाछाप डॉक्टर ने तीन लोगों की जान ले ली। मैहर के भाटिया गांव में दो मासूम सगे भाई और सिंहपुर के आमा गांव में एक व्यक्ति झोलाछाप डॉक्टर की दवा के बाद मौत की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन
Three people died due to wrong treatment of Jholachap Doctor in Satna
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में झोलाछाप डॉक्टर अब यमदूत का कार्य कर रहे हैं। बिना किसी डिग्री के क्लीनिक खोलकर गरीब आदिवासी ग्रामीणों को लूटने में जुटे हैं। जिले के दो अलग-अलग गांव में झोलाछाप डॉक्टर के मामले सामने आए हैं। पहली घटना जिले के मैहर तहसील के भाटिया गांव की है, जबकि दूसरी घटना सिंहपुर थाना क्षेत्र के आमा गांव की है। जहां झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, मैहर तहसील के भाटिया गांव में दो मासूमों को पेट में दर्द हुआ। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया, डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद मासूमों की हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाने के बाद अंधविश्वास में फंस गए और झाड़ फूंक कराने लगे। इस बीच दोनों सगे भाईयों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के बाद परिजनों में आक्रोश बढ़ गया। झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाया और मामला दर्जकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three people died due to wrong treatment of Jholachap Doctor in Satna
मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण - फोटो : Social Media
वहीं, सिंहपुर थाना क्षेत्र के आमा गांव में झोलाछाप डॉक्टर की दवा करने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। 40 साल के सोनेलाल कुशवाहा को पेट में दर्द के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ हुई थी। परिजन आमा गांव में क्लीनिक चलाने वाले राम नारायण निगम को दिखाया था. जैसे ही डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, मरीज की हालात बिगड़ गई। इसके बाद कुछ ही देर में मौत हो गई। भठिया में अवैध क्लीनिक में उपचार करने वाला डॉक्टर घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed