फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   three murder in madhya pradesh

चार दिन में तीन हत्याएं, दहशत में भोपाल

Thu, 17 Jul 2014 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Jul 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
three murder in madhya pradesh

बुधवार सुबह भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में एक शख्स की लाश मिलने से सनसनी मच गई। पिछले चार दिन में ये कत्ल का तीसरा मामला है जो पुलिस के सामने आया है।

विज्ञापन


इससे पहले निशातपुरा और हनुमानगंज से भी कत्ल के मामले सामने आए हैं। पुलिस दो कत्ल की बात तो मान रही है लेकिन हनुमानगंज में मिली लाश के बारे में अभी भी संदेह है कि उस शख्स की मौत हादसा है या हत्या।
विज्ञापन


जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक एक 45 साल के शख्स की लाश मिली है जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं की जा सकी है। इलाके से एक महिला भी गायब है जिसके घर से पुलिस को कुछ खून के धब्बे भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक पुलिस महिला की गुमशुदगी को इस कत्ल से जोड़ कर देख रही है।

इससे पहले निशातपुरा में 37 साल की महिला प्रीति दीक्षित के कत्ल का मामला सामने आया था। पुलिस का कहना है कि वह सुबूत जुटा रही है और जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

महिला अपने पति से अलग रहती थी। जब उसके बच्चे स्कूल से लौट कर आए तो मां की लाश मिली। वह एक एनजीओ भी चलाती थी। पुलिस को शक है कि कत्ल करने वाले तीन थे और कत्ल के बाद उन्होंने घर में किसी चीज की तलाश की।


पुलिस इस संभावना से भी इंकार नहीं कर रही कि कत्ल में कांट्रेक्ट किलर्स का सहारा लिया गया हो। घर से कुछ भी लूटा नहीं गया, चोरी नहीं किया गया तो ऐसे में कत्ल का मकसद क्या था ये एक बड़ा सवाल है।

इससे पहले हनुमानगंज इलाके में एक 31 साल के आदमी की लाश मिली थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये कत्ल है या फिर कोई दुर्घटना। मृतक सुनील विदिशा का रहने वाला था और काम के लिए भोपाल आया था।

उसकी लाश सुबह के वक्त सड़क के किनारे पड़ी मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed