{"_id":"62dbac61011a1a0700665c01","slug":"three-minor-sisters-drowned-in-a-pond-in-khatami-village-of-dhar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pardesh: धार जिले में तालाब में डूबने से तीन बहनों की मौत, घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pardesh: धार जिले में तालाब में डूबने से तीन बहनों की मौत, घर में पसरा मातम
Sat, 23 Jul 2022 01:38 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:38 PM IST
सार
धार जिले के खटामी गांव में तीन नाबालिग बहनों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के धार जिले के खटामी गांव में तीन नाबालिग बहनें तालाब में डूब गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन उस दौरान तक तीनों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
एक ही परिवार से हैं तीन बहनों
जानकारी के मुताबिक, डही थाना क्षेत्र के खटामी गांव निवासी इनाम सिंह की बेटी आशा (6 साल), बलिया की बेटी कुंदी (8 साल) और गुंदी (9 साल) नहाने के लिए पास के ही एक तालाब में गई थी। उनके साथ आशा का चार वर्षीय भाई भी था। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि एक ही परिवार की तीन बहनों के पानी में डूबने की घटना शुक्रवार को करीब तीन बजे हुई।
गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
तीनों बच्चियां गांव के पास स्थित एक तालाब में नहाने के लिए गई थी। नहाते वक्त तीनों गहरे पानी में चली गई। तीनों बहनों को डूबता देख आशा के भाई ने घर जाकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों की मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
गांव में मातम छाया
खोजबीन के दौरान पहले तो तीनों तालाब में नहीं दिखाई दी, लेकिन बाद में उसके पानी को निकाला गया। पुलिस का कहना है कि उस वक्त तक तीनों की मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार की तीनों बहनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं, गांव में मातम छा गया है।