फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three minor sisters drowned in a pond in Khatami village of Dhar district

Madhya Pardesh: धार जिले में तालाब में डूबने से तीन बहनों की मौत, घर में पसरा मातम

Sat, 23 Jul 2022 01:38 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 01:38 PM IST
सार

धार जिले के खटामी गांव में तीन नाबालिग बहनों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर हुई।

विज्ञापन
Three minor sisters drowned in a pond in Khatami village of Dhar district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले के खटामी गांव में तीन नाबालिग बहनें तालाब में डूब गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन उस दौरान तक तीनों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


एक ही परिवार से हैं तीन बहनों
जानकारी के मुताबिक, डही थाना क्षेत्र के खटामी गांव निवासी इनाम सिंह की बेटी आशा (6 साल), बलिया की बेटी कुंदी (8 साल) और गुंदी (9 साल) नहाने के लिए पास के ही एक तालाब में गई थी। उनके साथ आशा का चार वर्षीय भाई भी था। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि एक ही परिवार की तीन बहनों के पानी में डूबने की घटना शुक्रवार को करीब तीन बजे हुई। 
विज्ञापन


गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
तीनों बच्चियां गांव के पास स्थित एक तालाब में नहाने के लिए गई थी। नहाते वक्त तीनों गहरे पानी में चली गई। तीनों बहनों को डूबता देख आशा के भाई ने घर जाकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों की मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मातम छाया
खोजबीन के दौरान पहले तो तीनों तालाब में नहीं दिखाई दी, लेकिन बाद में उसके पानी को निकाला गया। पुलिस का कहना है कि उस वक्त तक तीनों की मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार की तीनों बहनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं, गांव में मातम छा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed