मध्यप्रदेश: तीन विचाराधानी नाबालिग कैदी सागर के सुधार गृह से भागे, तलाश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सागर जिले में बाल सुधार गृह से तीन विचाराधीन नाबालिग कैदी भाग गए हैं। पुलिस ने उनकी खोज में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Madhya Pradesh: Three juvenile under-trial prisoners escape from Juvenile Correctional Home in Sagar; police conducting search operation
— ANI (@ANI) August 22, 2019विज्ञापन
जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि बाल सुधारगृह से तीन बालकों के भागने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि भागे तीन बालकों में से एक को हत्या के प्रयास, एक को अपहरण और एक को चोरी के मामलों के सिलसिले में सुधारगृह में रखा गया था।
सांघी ने बताया कि इनमें से दो बालक सागर जिले के हैं जबकि एक विदिशा जिले का है। सूत्रों के मुताबिक सुधारगृह के गुसलखाने में निर्माण कार्य चल रहा था जिससे परिसर का कुछ भाग खुला हुआ था। मौका देखकर आज सुबह करीब नौ बजे तीन बालक भाग गए।
उन्होंने बताया कि बाद में बालकों की नियमित गिनती किए जाने के समय उनके फरार होने की बात पता चली और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।
