{"_id":"6a911ca71410623fa702d6a0","slug":"indore-rakhi-celebrated-with-great-enthusiasm-in-indore-devotees-tied-rakhis-to-khajrana-ganesh-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : इंदौर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व, खजराना गणेश को भक्तों ने बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : इंदौर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व, खजराना गणेश को भक्तों ने बांधी राखी
Fri, 28 Aug 2026 10:59 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:59 AM IST
सार
रक्षाबंधन का पर्व इंदौर मेें धूमधाम से मनाया जा रहा है। खजराना गणेश को भक्तों ने राखी बांधी, वहीं इंदौर में बहनों को सिटी बसों में मुफ्त सफर की सौगात मिली। शहर के साथ आसपास के इलाकों तक जाने वाली बसों में भी महिलाओं से किराया नहीं लिया।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधती महिलाएं
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में राखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से घरों में व्यंजन बनने लगे थे और बहनें अपने भाइयों के यहां जाने की तैयारियों में जुटी थीं। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधी। इस बार राखी भद्रा रहित है। इस कारण पूरे दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।
उधर, इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणपति बप्पा को भक्तों ने राखी बांधी। खजराना गणेश के लिए 40 बाय 40 इंच की सनातनी राखी मल्हारगंज के एक परिवार ने तैयार की थी। इस राखी में राष्ट्र प्रेम और सांस्कृतिक प्रतीकों को स्थान दिया गया। वंदे भारत को डेढ़ सौ साल पूरे होने की थीम पर बनी इस राखी को सुबह परिवार के लोग खजराना गणेश को बांधने पहुंचे थे।
शहर में कई संगठनों ने सामूहिक रूप से भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जैन समाज ने भी इस त्योहार पर रक्षा सूत्र बांधे। दलालबाग में आयोजित कार्यक्रम में सुबह मुनिश्री सुधासागर के प्रवचन के बाद हजारों समाजजनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उधर, इंदौर में सिटी बसों में रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर करने की सुविधा बस प्रबंधन ने दी। इंदौर के अलावा आसपास के शहरों तक जाने वाली बसों में भी महिलाओं का किराया नहीं लगा।
विज्ञापन
जेल में भी बहनों ने बांधी राखी
इंदौर की सेंट्रल और जिला जेल में बंद कैदियों के लिए बहनें राखी लेकर पहुंचीं। रक्षाबंधन का पर्व जेल परिसर में मनाने की व्यवस्था अफसरों ने की थी। सुरक्षा जांच के बाद बहनों को प्रवेश दिया गया और उन्होंने अपने भाइयों को राखी बांधी। अपराधों के कारण जेल में बंद कैदियों की आंखें अपनी बहनों को देखकर भर आईं।