फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three including father and son died in a road accident in Satna

Satna Accident: सतना में सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, सड़क पार कर रही बाइक को कार ने मारी टक्कर

Fri, 05 May 2023 11:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 11:34 PM IST
सार

सतना में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। तनाव के हालात भी बने। 

विज्ञापन
Three including father and son died in a road accident in Satna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सतना से गुजर रहे नागपुर-रीवा नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरी कटरा के पास शाम 5 बजे हुआ। बताया जाता है कि घनश्याम साकेत दो लोगों के साथ बाइक (एमपी 19 एनडी 2265) पर सवार होकर महुडर मोड से निकले और हाईवे पर सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे तभी रीवा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार (एमएच 40 सीएच 3076) ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार घनश्याम साकेत, कौशल्या साकेत व 13 वर्षीय शिवेंद्र साकेत की मौत हो गई। मृतक सतना जिले के ही अमरपाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार घनश्याम साकेत अपनी सास कौशल्या साकेत को छोड़ने जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पहले अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन स्थिति तनावपूर्ण होने की आशंका बढ़ने पर रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी को फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया। उन्होंने समझाइश देकर जाम खुलवाया और तब कहीं जाकर शवों को सड़क से उठवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका। बताया गया है कि तीन लोगों को मौत की टक्कर मारने वाली कार महाराष्ट्र की है, पुलिस ने कार जब्त कर थाने भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed