{"_id":"5de39c6f8ebc3e549a775d3e","slug":"three-fir-registered-against-a-private-media-group-in-honey-trap-case-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप मामला: पुलिस ने नाइट क्लब पर छापेमारी कर 67 महिलाओं को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप मामला: पुलिस ने नाइट क्लब पर छापेमारी कर 67 महिलाओं को छुड़ाया
Sun, 01 Dec 2019 04:26 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 01 Dec 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात एक निजी मीडिया समूह पर कार्रवाई की है। पुलिस ने देर रात मीडिया संस्थान व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इसके अलावा मीडिया समूह से जुड़े कारोबारी और उनके परिवार के खिलाफ अलग-अलग मामलों में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात इंदौर के एक कारोबारी से जुड़े नाइट क्लब समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस का दावा है कि इस छापेमारी में 67 महिलाओं और सात बच्चों को छुड़ाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एमआईजी, पलासिया और कनाड़िया के पुलिस थानों में अलग-अलग आरोपों में एफआईआर दर्ज हुई हैं। मीडिया समूह का अखबार हनी ट्रैप मामले से जुड़ी जानकारी पिछले कई दिनों से प्रकाशित और प्रसारित कर रहा था।
विज्ञापन
इस बीच, इंदौर प्रेस क्लब और प्रदेश के अन्य पत्रकार संगठनों ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को डराने का सरकारी प्रयास करार दिया है। पत्रकार सोशल मीडिया पर भी इस कार्रवाई का विरोध जता रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि हनी ट्रैप मामले के शिकायतकर्ता और इंदौर नगर निगम के निलंबित इंजीनियर के कहने पर अखबार में छपी खबर को लेकर आईटी एक्ट के तहत संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अखबार ने उनकी निजता का हनन किया है।
