{"_id":"65929aebb977c0d7af0c8e9b","slug":"thieves-committed-theft-by-breaking-the-lock-of-donation-box-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh Crime News: चोरों ने मंदिर से की नए साल की शुरुआत, दानपेटी का ताला तोड़कर रुपये लेकर उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh Crime News: चोरों ने मंदिर से की नए साल की शुरुआत, दानपेटी का ताला तोड़कर रुपये लेकर उड़े
Mon, 01 Jan 2024 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 01 Jan 2024 04:28 PM IST
सार
Rajgarh Crime News: राजगढ़ में अज्ञात चोरों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि यहां चोरों ने दो दानपेटियों का ताला तोड़कर उसमें से रुपये चुरा लिए है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ़ जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खोयरी महादेव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। जहां से अज्ञात चोरों ने मंदिर की दो दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें से रुपये चुराकर ले गए, जिसकी सूचना सोमवार की सुबह मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी। जिसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी बार चोरी की वारदात
वहीं मंदिर के पुजारी उमेश शर्मा ने उक्त घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात चोर मंदिर परिसर में रखी दान पेटियों को घसीटते हुए मंदिर के पीछे की तरफ लेकर गए, जहां उन्होंने दोनों पेटियों के ताले तोड़कर उसमें मौजूद 4 से 5 की एकत्रित धनराशि पर हाथ साफ कर दिया, साथ ही उन्होंने बताया की इसके पूर्व में ही चोर मंदिर परिसर में लगे 14 छत के पंखे निकालकर ले गए थे और यह दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
