फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thief died in Rewa police station, constable-ASI suspended

MP News: चोरी के आरोपी को लोगों ने बांधकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा, थाने में हुई मौत, आरक्षक-एएसआई निलंबित

Thu, 16 Feb 2023 08:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 08:00 PM IST
सार

रीवा के एक घर में घुसे चोरों को लोगों ने पकड़कर पीटा और बाद में पुलिस को सौंपा। पुलिस थाने में एक आरोपी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। अब मामले में आरक्षक-एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Thief died in Rewa police station, constable-ASI suspended
रीवा के मऊगंज पुलिस थाने में चोरी के आरोपी की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस गिरफ्त में एक चोरी के आरोपी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में एक आरक्षक और एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। वहीं न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मऊगंज थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में चोरी करने के इरादे से दो चोर घुस गए थे। घरवालों ने चोरों को पकड़ लिया और फिर दोनों चोरों को घर के पास स्थित एक पेड़ में बांधकर पहले तो खूब पीटा गया और घंटों तक पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। डायल 100 की टीम दोनों चोरों को पकड़कर थाने ले आई। इस बीच थाने के अंदर ही अचानक एक आरोपी कैलाश लोधी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगा। तभी पुलिस ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कैलाश लोधी के खिलाफ पहले से ही मऊगंज थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं और उसने चोरी के इरादे से एक घर में प्रवेश किया था। मामले पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मृतक कैलाश दुबे के साथ पिटाई करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरक्षक सहित एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। मामले की न्यायिक जांच भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed