{"_id":"63ee3dd01e2046857d00a731","slug":"thief-died-in-rewa-police-station-constable-asi-suspended-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चोरी के आरोपी को लोगों ने बांधकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा, थाने में हुई मौत, आरक्षक-एएसआई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चोरी के आरोपी को लोगों ने बांधकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा, थाने में हुई मौत, आरक्षक-एएसआई निलंबित
Thu, 16 Feb 2023 08:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 08:00 PM IST
सार
रीवा के एक घर में घुसे चोरों को लोगों ने पकड़कर पीटा और बाद में पुलिस को सौंपा। पुलिस थाने में एक आरोपी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। अब मामले में आरक्षक-एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रीवा के मऊगंज पुलिस थाने में चोरी के आरोपी की मौत का मामला तूल पकड़ गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस गिरफ्त में एक चोरी के आरोपी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में एक आरक्षक और एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। वहीं न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार मऊगंज थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में चोरी करने के इरादे से दो चोर घुस गए थे। घरवालों ने चोरों को पकड़ लिया और फिर दोनों चोरों को घर के पास स्थित एक पेड़ में बांधकर पहले तो खूब पीटा गया और घंटों तक पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। डायल 100 की टीम दोनों चोरों को पकड़कर थाने ले आई। इस बीच थाने के अंदर ही अचानक एक आरोपी कैलाश लोधी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगा। तभी पुलिस ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार कैलाश लोधी के खिलाफ पहले से ही मऊगंज थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं और उसने चोरी के इरादे से एक घर में प्रवेश किया था। मामले पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मृतक कैलाश दुबे के साथ पिटाई करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरक्षक सहित एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। मामले की न्यायिक जांच भी की जाएगी।