फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thief blew away Asha worker's bag in Chhatarpur, Anganwadi opened by breaking the lock

छतरपुर: आशा कार्यकर्ता का बैग ले उड़ा चोर, ताला तोड़कर खोली गई आंगनवाड़ी

Thu, 03 Mar 2022 11:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 11:50 AM IST
सार

छतरपुर जिले में एक आशा कार्यकर्ता का बैग चोरी हो जाने से आंगनवाड़ी केंद्र खुल नहीं पा रहा था। बाद में आंगनवाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर खोला गया।

विज्ञापन
Thief blew away Asha worker's bag in Chhatarpur, Anganwadi opened by breaking the lock
एसपी ऑफिस में आवेदन देने पहुंची आशा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
छतरपुर जिले में एक चोर के कारण आंगनवाड़ी केंद्र नहीं खुल पा रहा था। बाद में आंगनवाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर इसे खोला गया, जिले में पल्स पोलियो अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता का बैग चोरी हो गया था। कार्यकर्ता के बैग में आंगनवाड़ी केंद्र की चाबियां और अन्य सरकारी दस्तावेज रखे थे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने एसपी से मामले की शिकायत की है। 

मामला छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के अतरार गांव का है। यहां आशा कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ सुमन तिवारी का पल्स पोलियो अभियान के दौरान बैग चोरी हो गया, जिसमें उनके निजी और सरकारी जरूरी दस्तावेज थे। बैग चोरी करने के बाद चोर ने पल्स पोलियो अभियान के बैनर पम्पलेट गांव में ही फेंक दिए। 
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ता ने बताया कि बैग में आंगनवाड़ी की चाबी, सरकारी बैनर, डाक्यूमेंट्स, मोबाइल, मास्क, दस्ताने, सेनेटाइजर, सहित अन्य सामग्री मौजूद थी, जो कि चोरी हो गई है, जिसके चलते आंगनवाड़ी भी नहीं खुल पा रही थी, बाद में ताला तोड़कर आंगनवाड़ी खोल ली है। चोरी की जानकारी डायल 100 और स्थानीय पुलिस को भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते अब एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed