फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Then said Phool Singh Baraiya: If BJP wins more than 50 seats in the next election, I will darken my face in front of Raj Bhavan

फिर बोले फूल सिंह बरैया: अगले चुनाव में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीती तो मैं राज भवन के सामने अपना मुंह काला कर लूंगा

Sun, 08 May 2022 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 06:25 PM IST
सार

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने कहा कि किसी भी हालत में मध्यप्रदेश में बीजेपी 50 सीट से ज्यादा नहीं लाएगी। इसका कारण यह है कि अल्पसंख्यक, दलित, मुस्लिम वोट पूरी तरह नाराज हैं। भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीती तो मैं राज भवन के सामने अपना मुंह काला कर लूंगा। 

विज्ञापन
Then said Phool Singh Baraiya: If BJP wins more than 50 seats in the next election, I will darken my face in front of Raj Bhavan
बरैया ने कहा कि किसी भी हालत में मध्यप्रदेश में बीजेपी 50 सीट से ज्यादा नहीं लाएगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में हुए कांग्रेस की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया ने फिर अपना दावा दोहराया है। उन्होंने उसी अंदाज में कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीती तो मैं राज भवन के सामने अपना मुंह काला कर लूंगा।
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया इस तरह का बयान पहले भी देकर चर्चा में आए थे। अब शनिवार को उन्होंने यही दावा किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह भी थे। बरैया ने कहा कि किसी भी हालत में मध्यप्रदेश में बीजेपी 50 सीट से ज्यादा नहीं लाएगी। इसका कारण यह है कि अल्पसंख्यक, दलित, मुस्लिम वोट पूरी तरह नाराज हैं। क्योंकि उन पर लगातार कार्रवाई और झूठी FIR की जा रही है। बरैया के इस बयान के बाद बगल में बैठे दिग्विजय सिंह उनका मुंह देखते रहे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव के लिए दोनों पार्टियों की रणनीति का केंद्र ग्वालियर है। यही वजह है कि बीजेपी की रणनीति के बाद अब कांग्रेस पार्टी भी सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में रणनीति तैयार करने में लगी हुई है। कल कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह सहित संभाग के सभी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विधायक, जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया ने पूछा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से कौन मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होगा, तो बरैया ने कहा कांग्रेस के पास सिर्फ कमलनाथ ही हैं और वही मुख्यमंत्री होंगे। उन्हीं के नेतृत्व में 2023 का चुनाव होने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed