{"_id":"632a8b9517fc7c765a66bffa","slug":"the-unpaved-road-turned-into-mud-the-students-reached-the-collector-with-a-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कीचड़ में तब्दील हुई कच्ची सड़क, कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे छात्र, पूछा- साहब स्कूल कैसे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कीचड़ में तब्दील हुई कच्ची सड़क, कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे छात्र, पूछा- साहब स्कूल कैसे जाएं
Wed, 21 Sep 2022 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:27 AM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम केकड़ा में रहने वाले स्कूली बच्चे मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन
कच्ची सड़क बनवाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम केकड़ा में रहने वाले स्कूली बच्चे मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क बनाने की मांग की।
दरअसल अमरवाड़ा के ग्राम केकड़ा से खिरेटी मार्ग आजादी के बाद से आज तक नहीं बना है, जबकि इस सड़क से रोजाना ग्रामीण और 100 से 150 स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं, ऐसे में सड़क खराब होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे रास्ते पर कीचड़ जमा हो गया है, वहीं जहां तहां पानी भी भरा है। ऐसे में खासकर बारिश के दिनों में लोग यहां से चलने में काफी परेशानी से आवागमन करते हैं। कीचड़ से सने मार्ग को पार करते करते छात्र स्कूल जाने में लेट हो जाते हैं उनकी ड्रेस भी खराब हो जाती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर से सड़क बनाने की मांग की।