{"_id":"64d381e5acec3c217700cde8","slug":"the-miscreants-set-fire-to-the-bike-parked-outside-the-house-now-the-police-is-checking-the-cctv-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में लगा दी आग, अब पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में लगा दी आग, अब पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Wed, 09 Aug 2023 05:39 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:39 PM IST
सार
मंदसौर में घर के बाहर खड़ी बाइक में देर रात कुछ बदमाशों ने आग लगा दी। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि बदमाशों को पकड़ सके।
विज्ञापन
मंदसौर में जलाई गई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र जनकपुरा इलाके में एक युवक की बाइक को अज्ञात बदमाशों ने जला दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
मंदसौर के राम मोहल्ले में रहने वाले प्रितेश पालीवाल रात करीब 11 बजे जनकुपुरा में स्थित बालाजी मंदिर से भैरवनाथ मंदिर में चाबी लेने गया था। इसी दौरान उसकी बाइक बालाजी मंदिर के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। युवक जब वापस लौटा तो उसकी बाइक से आग की लपटे निकल रही थी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाई लेकिन बाइक पूरी जल चुकी थी। शहर कोतवाली का गश्ती दल भी मौके पर पहुंच गया। अज्ञात बदमाशों ने बाइक को आग लगाई, यह सूचना देने पर सीएसपी सतनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। मामले में प्रितेश पालीवाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बाइक में आग लगाने की शिकायत शहर कोतवाली पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।