फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The girl student wrote in the board exam, pass it or else the marriage will break

MP News: बोर्ड परीक्षा में छात्रा ने लिखा, पास करा देना वरना शादी टूट जाएगी

Wed, 22 Mar 2023 05:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Mar 2023 05:18 PM IST
सार

बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। ऐसे में उत्तर पुस्तिका में छात्र-छात्राओं ने जो कमेंट्स लिखे हैं, वह मूल्यांकनकर्ताओं को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि बेटी समझकर पास कर देना तो किसी ने शादी टूटने या मां के न होने का बहाना बनाया। 
 

विज्ञापन
The girl student wrote in the board exam, pass it or else the marriage will break
दमोह में हो रहा है बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। इस कार्य को अलग-अलग जिलों में करवाया जा रहा है। दमोह के एक्सीलेंस स्कूल में भी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन हो रहा है। प्रश्नों के उत्तर लिखने में नाकाम कुछ छात्र-छात्राओं की टिप्पणियां इतनी मजेदार है कि शिक्षक भी ठहाके लगा रहे हैं। एक छात्रा ने लिखा कि सर, मुझे पास कर देना वरना मेरी शादी टूट जाएगी। एक छात्रा ने लिखा कि मां नहीं है, आप पास कर दीजिए। 

विज्ञापन


दमोह के एक्सीलेंस स्कूल में जांचने के लिए पहले चरण में 43 हजार 500 उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। इनमें हाईस्कूल की 18 हजार 500 एवं कक्षा-12 की 24 हजार कापियां शामिल हैं। कॉपिया चेक करने वाले शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के खाली पन्नों पर छात्रों ने पास करने की विनंती के साथ कमेंट्स लिखे हैं। बारहवीं की छात्रा ने कॉपी में लिखा कि सर मेरी शादी तय हो गई है। मैं फेल हो गई तो मेरी शादी टूट जाएगी। कृपया मुझे पास कर देना। एक अन्य छात्रा ने लिखा कि रात में जागने की वजह से तबीयत खराब हो गई थी। इससे वह पढ़ नहीं पाई। उसने लिखा कि 'कृपया मुझे अपनी बेटी समझकर पास कर देना।' एक छात्रा ने तो यह भी लिख दिया कि 'सर, मेरी मां नहीं हैं। घर के काम मुझे ही करने पड़ते हैं। मुझे अच्छे नंबरों से पास कर देना, ताकि मैं कुछ बन सकूं।' एक छात्र ने लिखा है कि सर मेरे पिताजी का कहना है कि यदि फर्स्ट डिवीजन नहीं आओगे तो घर से निकाल देंगे। आपसे निवेदन है कि कृपया मुझे इतने अंक दे देना, ताकि मैं फर्स्ट डिवीजन आ सकूं। परीक्षा की कॉपी में छात्र-छात्राओं की ओर से लिखी बातें बयां कर रही हैं कि उनके अंदर परीक्षा को लेकर कितना दबाव है। ये भी साबित हो रहा है कि माता-पिता अपने बच्चों पर परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कैसा दबाव बनाते हैं। 
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एसएल अहिरवार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। मूल्यांकन कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। भोपाल से सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी हो रही है। कुछ विद्यार्थी अपनी कॉपी में विनती लिख देते हैं, जिन्हें कोई ध्यान नहीं देता। कोई विशेष रोचक मामला सामने आने पर शिक्षक आपस में चर्चा कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन
बोर्ड ने मूल्यांकन में विशेष सतर्कता बरती है। मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता के लिए केंद्र पर 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे सीधे भोपाल में बैठे अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। मूल्यांकन कक्ष में होने वाली शिक्षकों की बातचीत को भी यह कैमरे रिकॉर्ड करते हैं। मंडल ने चार कंप्यूटर, एक फोटोकॉपी मशीन भी भेजी है। कॉपी जांचने के बाद उनके अंक ऑनलाइन फीड कर रहे हैं। मूल्यांकन में गड़बड़ी न हो, इसके लिए क्रॉस चेकिंग भी हो रही है। मंडल के निर्देशानुसार 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की कॉपियां दो बार चेक की जाएंगी। जिन विद्यार्थियों को शून्य अंक आएंगे, उनकी कॉपी भी दोबारा जांची जाएगी। ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed