फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   : Ward 42 Councilor Rajesh Bhoyar Committed Suicide in Chhindwara News in Hindi

MP News: छिंदवाड़ा में भाजपा-कांग्रेस को हराने वाला पार्षद जिंदगी की जंग हारा, गमछे से फांसी लगाकर दी जान

Thu, 17 Nov 2022 01:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 01:40 PM IST
सार

Rajesh Bhoyar Suicide in Chhindwara : छिंदवाड़ा नगर निगम के निर्दलीय पार्षद रादेश भोयर ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेश कुछ वक्त से बीमार थे।

विज्ञापन
: Ward 42 Councilor Rajesh Bhoyar Committed Suicide in Chhindwara News in Hindi
राजेश भोयर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा नगर निगम के निर्दलीय पार्षद राजेश भोयर ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। राजेश छिंदवाड़ा के गुलाबरा में रहते थे। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे के आसपास राजेश घर में थे। रात को उनका भांजा खाना देने आया तो राजेश घर के तीसरे कमरे में फंदे पर झूलते मिले। उन्हें तत्काल परासिया रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


राजेश भोयर (40 वर्षीय) गुलाबरा के वॉर्ड क्रमांक 42 से निर्दलीय पार्षद थे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराकर चुनाव जीता था। आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव को वजह बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने दिन में राजेश को शहर में घूमते भी देखा था। वहीं,  कुछ लोगों से उन्होंने  मुलाकात भी की थी। मौत को गले लगाने से पहले वह पांच बजे घर पहुंचे तो उनके भांजे ने उन्हें चाय पिलाई थी। शाम साढ़े सात बजे वह फंदे पर झूलते मिले। पुलिस ने सूचना के बाद राजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रख लिया है। प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


बीमार थे राजेश
राजेश इन दिनों बीमार चल रहे थे। मंगलवार रात भी उन्होंने घर में काफी हंगामा किया था। बुधवार सुबह उठे तो उन्होंने अपने किसी दोस्त को फोन कर जानकारी दी थी कि अच्छा नहीं लग रहा। उन्होंने कोलाढाना में अलग रह रही पत्नी खुशबू भोयर से भी संपर्क किया। खुशबू खुद घर आई और डॉक्टर को दिखाने ले गई थी। चेक-अप में राजेश का ब्लडप्रेशर 200 के आसपास था। दोपहर में उन्होंने अपने दोस्त से नागपुर जाकर चेक-अप कराने की बात कही थी, लेकिन शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार भाजपा से पार्षद थे
राजेश भोयर दो बार भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद रह चुके थे। पूर्व में वे सभापति भी रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में राजेश ने भाजपा से टिकट मांगा था। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 1060  मत हासिल किए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जगदीश झांझोट को 530 और भाजपा के दिनेश मालवी को 502 मत ही हासिल हुए थे ।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed