{"_id":"65767a74be1adc2b6808b386","slug":"the-car-went-out-of-control-and-fell-into-the-canal-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी, 1 की मौत व 2 घायल, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी, 1 की मौत व 2 घायल, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा, पसरा मातम
Mon, 11 Dec 2023 08:26 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 11 Dec 2023 08:26 AM IST
सार
MP News: कटनी जिले में एक बार फिर अनियंत्रित कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो अन्य दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुठला थाना क्षेत्र के मझगवां के पास की बताई गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात रीठी साइड से आ रही कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। आपको बता दें कि हादसे का मुख्य कारण डायवर्जन मार्ग का सांकेतिक बोर्ड का ना लगा होना बताया गया। जिसके चलते कार तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
बता दें कि हादसा इतना दर्दनाक था कि 35 वर्षीय कार चालक अमरेश बिंद पिता सोभनाथ बिन्द की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 2 कार सवार युवक मन्नू लाल यादव पिता धन्नू लाल यादव और लाल कुमार वैश्य पिता श्रीदास वैश्य गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार ये तीनों उत्तरप्रदेश के भदौही जिला के निवासी है जो कटनी में एमएसआरएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जॉब किया करते थे।
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
वहीं ये तीनों अपने कार्यरत साथी की शादी में शामिल होने रीठी से लगे ग्राम में गए हुए थे जो लौटते वक्त लापरवाही की भेंट चढ़ते हुए हादसे का शिकार बन गए। फिलहाल पुलिस ने कार क्रमांक एचआर 12 एसी 5718 को नहर से बाहर निकलवाते हुए घायलों से पूछताछ करते हुए घटनाक्रम का जानकारी लेने में जुटी है। वहीं मृतक अमरेश बिंद की मौत पर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिसके बाद परिजनों को शव सुपुर्द करने की बात कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताई है।
विज्ञापन
