{"_id":"6218b9df0bd05260352d69cb","slug":"the-car-hit-the-bike-rider-family-the-injured-mother-ran-to-save-the-child-the-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, घायल मां बच्चे को बचाने दौड़ी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, घायल मां बच्चे को बचाने दौड़ी, वीडियो वायरल
Fri, 25 Feb 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 04:44 PM IST
सार
शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। बाइक पर एक गर्भवती महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर पति के साथ जा रही थी। पीछे से कार ने टक्कर मार दी। पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। घायल मां अपनी फिक्र छोड़ बच्चे को बचाने दौड़ पड़ी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद महिला बच्चे को बचाने दौड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढार थाना क्षेत्र में बाइक पर एक गर्भवती महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर पति के साथ जा रही थी। पीछे से कार ने टक्कर मार दी। पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। घायल मां अपनी फिक्र छोड़ बच्चे को बचाने दौड़ पड़ी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना बुढार थाना क्षेत्र के कॉलेज तिराहे के पास घटी। अनूपपुर जिले के देवहरा निवासी किशन सिंह अपनी कार में बुढ़ार थाना क्षेत्र के जरवाहि से अपने रिश्तेदार की अस्थियां लेकर अमरकंटक जा रहे थे, तभी रास्ते में कार में कुछ खराबी आ गई। कॉलेज तिराहे के पास कार मिस्त्री शाबिर को कार रिपेयरिंग के लिए दी थी। कार सुधार कर शाबिर टेस्टिंग के लिए जा रहा था। तभी उसकी कार बाइक सवार परिवार से टकरा गई। टक्कर लगते ही पहले महिला कार के पास गिरी, थोड़ी दूर जाकर पति और दो साल का बच्चा भी सड़क पर गिर गया। महिला घायल होते हुए भी तत्काल बच्चे को बचाने दौड़ पड़ी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। घायल महिला, पति व बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकरी के अनुसार महिला को 9 माह का गर्भ था, जिसे भी चोट आई है।