फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The accused commented and threatened to kill the teacher

Ratlam: नशेड़ी ने शिक्षिका पर किया कमेंट्स, विरोध करने पर चेहरे पर एसिड फेंकने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 09:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 Feb 2024 09:08 PM IST
सार

Ratlam: रतलाम जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र स्थित बस स्टेंड पर नशेड़ी युवक ने स्कूल जा रही एक शिक्षिका पर आते जाते वक्त दो तीन दिन से अभद्र कमेंट्स कर रहा था। जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो नशेड़ी ने चेहरे पर एसिड फेंकने और जन से मारने की धमकी दी। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
The accused commented and threatened to kill the teacher
नशेड़ी ने शिक्षिका पर किया कमेंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के पिपलौदा थाने से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह रोज पिपलोदा से जावरा स्कूल में पढ़ाने जाती है। कुछ दिनों से आते-जाते समय पिपलौदा बस स्टैंड पर आरोपी सलीम पिता नजीर मोहम्मद मंसूरी पीड़िता को देखकर कमेंट्स कर रहा है। 1 फरवरी को सुबह 8.30 बजे जब पीड़िता जावरा जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची, तब भी आरोपी सलीम मंसूरी ने उसे देखकर अश्लील कमेंट्स किए। जब पीड़िता ने इसपर आपत्ति की तो सलीम ने गाली-गलौच शुरू कर दी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी द्वारा धमकी देते हुए कहा तुम रोज इधर से निकलती हो, किसी भी दिन चेहरे पर एसिड फेंककर जान से मार दूंगा। इसके बाद उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने आए और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने शिक्षिका की रिपोर्ट पर आरोपी सलीम मंसूरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 509, 506 में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी सलीम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी ने दी जानकरी
इधर, एसपी राहुल कुमार लोधा ने बताया की एक युवती ने शिकायत की थी उस पर एक नशेड़ी युवक रोज अश्लील कमेंट्स करता है। युवती ने विरोध किया तो उसने एसिड फेंकने व जान से मारने की धमकी दी, इस पर पिपलोदा थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed