फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   thawar chand gahlot's niece hang himself

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की भतीजी ने की आत्महत्या

Wed, 09 Mar 2016 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 03:01 PM IST
सार

  • 12वी की छात्रा थी मोनिका गहलोत
  • घर में पंखे से लटककर दे दी जान
  • 40 दिनों में 9 छात्र कर चुके हैं खुदकुशी
  • इसे रोकने के लिए कानून बनाएगी सरकार

विज्ञापन
thawar chand gahlot's niece hang himself
थावर चंद गहलौत - फोटो : getty images

विस्तार

मध्यप्रदेश में परीक्षा के तनाव से छात्र छात्राओं के आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोदी सरकार में मंत्री थावरचंद गहलोत की भतीजी ने भी परीक्षा के तनाव के चलते अपनी जान देकर खुदकुशी कर ली। आलम ये है कि बीते 40 दिनों में 9 से ज्यादा छात्र छात्राएं परीक्षा के तनाव के चलते मौत को गले लगा चुके हैं। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार थावरचंद गहलोत की 17 वर्षीय भतीजी मोनिका गहलोत ने उज्जैन स्थित अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसका मैथ का एग्जाम अच्छा नहीं हुआ था जिसके बाद से वह लगातार तनाव में थी। 
विज्ञापन


मोनिका बारहवीं की छात्रा थी, उसके पिता कैलाशचंद गहलोत खुद एक शिक्षक हैं। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि घर की सबसे लाडली बेटी ऐसा कदम भी उठा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैथ का पेपर खराब होने के बाद उठाया कदम

thawar chand gahlot's niece hang himself
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताय कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि मैथ के एग्जाम में वह अच्छा नहीं कर सकी थी जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। 

उसने अपने दो पेज के सुसाइड नोट में अपने इस कदम के लिए परिवारवालों से माफी मांगते हुए लिखा है कि, 'मुझे माफ कर दें, मेरे पास इसके सिवाय कोई रास्ता नहीं था। मैं अपने जीवन में बहुत ऊंचाइयां छूना चाहती थी, लेकिन मैं अपनी परीक्षा में अच्छा नहीं कर सकी।' अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसके घरवाले उसे बहुत प्यार करते थे और उसकी देखभाल करते थे। 

इसके अलावा जबलपुर में ही एक अन्‍य छात्र ने फिजिक्स के एग्जाम में अच्छा न कर पाने की वजह से अपनी जान दे दी। उसका शव भी अपने घर में पंखे से लटका पाया।

डेढ़ महीने में नौ छात्र छात्राओं ने की आत्महत्या

thawar chand gahlot's niece hang himself
शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश में परीक्षा का तनाव न झेल पाने की वजह से छात्र छात्राओं के आत्महत्या करने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों भी एक दिन में ही चार छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी। पिछले 40 दिनों में नौ से ज्यादा छात्र छात्राएं परीक्षा के दबाव की वजह से से आत्महत्या कर चुके हैं।

छात्रों के इस तरह हिम्मत हारकर खुदकुशी करने की घटनाओं को राज्य सरकार ने भी गंभीरता से लिया है। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विधायकों की एक कमेटी बनाकर इस पर राय देने के निर्देश दिए थे। 

सरकार इस दिशा में काननू बनाने पर भी विचार कर रही है कि अभिभावक छात्र छात्राओं पर परीक्षा के लिए अनावश्यक दबाव न बना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed