फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Teams engaged for six hours to get Srishti out of borewell in Sehore

Sehore: सृष्टि को बोरवेल से निकालने में छह घंटे से जुटी टीमें, छह पोकलेन मशीनें, जेसीबी बचाव कार्य में लगीं

Tue, 06 Jun 2023 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Jun 2023 07:49 PM IST
सार

सीहोर जिले के मुंगावली गांव में आज मंगलवार दोपहर 1:30 बजे खुले बोरवेल में गिर गई थी ढाई साल की मासूम सृष्टि। मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन को हर संभव कोशिश कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Teams engaged for six hours to get Srishti out of borewell in Sehore
बचाव कार्य में लगी टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के ग्राम मुंगावली की रहने वाली ढाई साल की मासूम बच्ची सृष्टि दोपहर डेड़ बजे बोरवेल में गिर गई। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एसडीईआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सृष्टि को बचाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सृष्टि को बोरवेल से निकालने का रेस्क्यू कार्य अभी जारी है। 

विज्ञापन


पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है
एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। बोरवेल के अंदर पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में 6 पोकलेन मशीनें, जेसीबी तथा डंपर निरंतर काम कर रहे हैं। घटना स्थल पर एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी मयंक अवस्थी, डीआईजी मोनिका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की और सृष्टि को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed