फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Teacher with his friends raped a 10 class student

शिक्षक की करतूत, दोस्तों संग लूटी छात्रा की आबरू

Mon, 03 Aug 2015 01:18 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
Teacher with his friends raped a 10 class student

मध्यप्रदेश के एक शिक्षक ने गुरु शिष्य जैसे पावन रिश्ते को इस कदर कलंकित कर डाला कि आगे से कोई मां बाप शिक्षकों पर विश्वास करते हुए भी दस बार सोचेगा।

विज्ञापन


रीवा जिले के खौजा गांव में कार्यरत शिक्षक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर एक दसवीं कक्षा की छात्रा की आगरू लूट ली। पुलिस ने बीती 31 जुलाई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मुख्य आरोपी सरकारी शिक्षक चन्द्रकर तिवारी (35) उसके साथी दूधनाथ पांडे और सुरेश पांडे सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी आरोपियों ने पीड़ित छात्रा को मोबाइल देकर लुभाने का प्रयास किया। जब छात्रा के पिता को यह पता चला तो उन्होंने इससे मना कर दिया। पंवार पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अरुण सिंह बघेल ने बताया कि आरोपियों ने बीते 31 जुलाई की रात जिस समय छात्रा घर के बाहर खड़ी थी उसका अपहरण कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा

Teacher with his friends raped a 10 class student

इसके बाद तीनों उसे सुनसान जगह पर ले गए। जहां दूधनाथ और चंद्रकर ने एक-एक कर उससे बलात्कार किया। इससे पहले कि सुरेश भी अपने इरादों में कामयाब हो पाता छात्रा को ढूंढता ढूंढता उसका पिता वहां पहुंच गया।

आरोपियों ने उसे अपने नजदीक आता देखा तो वो छात्रा को लेकर सुरेश के घर पहुंच गए और वहां उसे बंधक बना लिया। इसी बीच गांववाले भी छात्रा के पिता के साथ हो लिए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों और गांव वालों ने सुरेश के घर से पीड़िता को तलाश लिया। पुलिस के अनुसार तीनों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed