फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tantya Mama Sacrifice Day Celebration in Indore: Tantya Mama and his companions are safe in the museum of London, arrows and bows confiscated from Tantya Mama and his companions, real photos of Tantya Mama are in the picture exhibition

Tantya Mama Balidan Diwas in Indore: लंदन के म्यूजियम में सुरक्षित है टंट्या मामा और उनके साथियों से जब्त तीर-कमान

Sat, 04 Dec 2021 03:04 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 04 Dec 2021 03:04 PM IST
सार

टंट्या भील के बलिदान दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम इंदौर में टंट्या मामा के जीवन पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
Tantya Mama Sacrifice Day Celebration in Indore: Tantya Mama and his companions are safe in the museum of London, arrows and bows confiscated from Tantya Mama and his companions, real photos of Tantya Mama are in the picture exhibition
टंट्या मामा की प्रतिमा के पास खड़े राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह का आयोजन हुआ। इसके पहले पातालपानी में टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अतिथियों के इंदौर पहुंचने का सिलसिला शनिवार सुबह से शुरू हो गया था। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सुबह इंदौर पहुंचे। पातालपानी गए। जननायक टंट्या मामा की नई कांस्य मूर्ति का अनावरण किया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने टंट्या मामा के चरणों में पुष्पमाला  अर्पित की। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समाजजन भी उपस्थित थे। प्रतिमा अनावरण के बाद सभी नेहरू स्टेडियम पहुंचे जहां मुख्य आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन


आदिवासी म्यूजियम बनाया जाएगा
आयोजन के दौरान मंच को आदिवासी परिवेश में सजाया गया है। आदिवासी गीतों पर मंच और स्टेडियम जमकर थिरकने लगा। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पातालपानी क्षेत्र में करीब पांच करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे। हर साल 4 दिसंबर को टंट्या मामा की स्मृति में पातालपानी में मेला लगेगा। उनकी स्मृतियों को संजोया जाएगा। टंट्या मामा की पूजा होगी। उनकी वीरता की उपासना होगी ताकि हम उनसे देशभक्ति की सीख ले सके। पर्यटन विकास केंद्र बनेगा। आदिवासी म्यूजियम बनाया जाएगा। लगभग 4 करोड़ 55 लाख रुपये के काम किए जाएंगे। नवतीर्थ स्थल बनेगा। ये केवल टंट्या भील नहीं बल्कि संपूर्ण जनजातीय समाज का सम्मान है। 
विज्ञापन


राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने देखी चित्र प्रदर्शनी
टंट्या भील के बलिदान दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम इंदौर में टंट्या मामा के जीवन पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री मीना सिंह, वन मंत्री विजय शाह, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। चित्र प्रदर्शनी में टंट्या मामा का वह वास्तविक फोटोग्राफ भी शामिल है जब उन्हें गिरफ़्तार करके जबलपुर जेल भेजा गया था। प्रदर्शनी में टंट्या मामा के पैरों में बेड़ियां जकड़े हुए एक फ़ोटो भी शामिल है। उनके पैतृक गांव गढ़ी कोठड़ा में  किशनजी के निवास स्थान पर स्थित देवस्थान भील परंपरा की जानकारी देता है। टंट्या मामा के पोते और किशनजी के पुत्र नत्थू सिंह का वास्तविक चित्र, ग्राम कोठड़ा में स्थित पीर की दरगाह और जबलपुर में सन 1874 में बनी सेंट्रल जेल का फ़ोटो भी वहां लगाया गया है। यहीं पर 4 दिसंबर 1889 को टंट्या मामा को फांसी दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Tantya Mama Sacrifice Day Celebration in Indore: Tantya Mama and his companions are safe in the museum of London, arrows and bows confiscated from Tantya Mama and his companions, real photos of Tantya Mama are in the picture exhibition
टंट्या मामा के चरणों में नमन करते सीएम। - फोटो : सोशल मीडिया
लंदन के म्यूजियम में सुरक्षित हैं तीर-कमान
चित्र प्रदर्शनी में टंट्या मामा और उनके साथियों को जब गिरफ्तार किया गया तो उनके पास से जब्त तीर-कमान के फोटोग्राफ भी हैं। ये तीर-कमान वर्तमान में लंदन के म्यूजियम में सुरक्षित हैं। 10 नवंबर 1889 को द न्यूयॉर्क टाइम्स में एक समाचार प्रकाशित हुआ था, जिसमें अंग्रेज़ पत्रकार ने टंट्या मामा को भारतीय रॉबिन हुड कहा था। इसमें उल्लेख है कि अंग्रेजों से लूटे गए धन एवं वस्तुओं का उपयोग टंट्या मामा ने कभी भी नहीं किया। लूटे हुए धन एवं वस्तुओं को गरीबों में बांट देते थे। समाचार पत्र की फोटो भी यहां दर्शाई गई है। अन्य पोर्ट्रेट भी लगाए हैं जो उनके जीवन के विविध पक्षों को प्रदर्शित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed