{"_id":"61261978379c7715040e1f79","slug":"take-modis-idol-made-of-150-grams-of-silver-the-price-is-11-thousand-rupees-the-initiative-of-indores-bullion-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई पीएम मोदी की मूर्ति: 150 ग्राम चांदी से बनी, 11 हजार रुपये है कीमत, इंदौर के सराफा कारोबारी की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ गई पीएम मोदी की मूर्ति: 150 ग्राम चांदी से बनी, 11 हजार रुपये है कीमत, इंदौर के सराफा कारोबारी की पहल
Wed, 25 Aug 2021 03:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 25 Aug 2021 03:50 PM IST
सार
पीएम मोदी के प्रति लोगों का लगाव कायम है। इससे पहले मोदी जैकेट व मोदी कुर्ते लोकप्रिय हो चुके हैं, हाल ही में एक समर्थक ने उनका मंदिर भी बनवाया है। अब उनकी मूर्तियां बाजार में बिकने को आ गई हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी की चांदी की मूर्तियां
- फोटो : social media
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के आकर्षण को देखते हुए इंदौर के एक सराफा कारोबारी ने उनकी चांदी की मूर्तियां बनवाकर बाजार में बिक्री के लिए पेश की हैं। एक मूर्ति का वजन 150 ग्राम है और कीमत रखी गई है 11 हजार रुपये।
विज्ञापन
इंदौर के प्रसिद्ध सराफा बाजार के कारोबारी निर्मल वर्मा ने मोदी मूर्तियों का कारोबार शुरू किया है। वे चांदी के बड़े कारोबारी हैं। उन्होंने पीएम मोदी की इन मूर्तियों को अलग अलग मुद्राओं व व उनके कुर्तों की डिजाइन के अनुसार बनवाया है। दरअसल वे पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक व भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
मोदी के सिक्के भी बेच रहे
कारोबारी वर्मा पहले से पीएम मोदी के नाम व तस्वीर अंकित चांदी के सिक्के बेच रहे हैं। वे भाजपा के 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' अभियान से भी जुड़े हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के ज्वेलर्स के पास पीएम नरेंद्र मोदी की चांदी की मूर्तियां देखीं। इस पर उन्होंने अपना ऑर्डर देकर ये मूर्तियां बनवाईं।
विज्ञापन
वर्मा के अनुसार पीएम मोदी की ये मूर्तियां चांदी की बनवाई हैं। एक मूर्ति का वजन 150 ग्राम और ऊंचाई सात इंच है। ये पीएम की विभिन्न मुद्राओं वाली हैं। वर्मा चांदी के मोदी नोट व सिक्के भी बेचते हैं। दिवाली, धनतेरस, पुष्य नक्षत्र पर इनकी अच्छी बिक्री होती है। वर्मा चाहते हैं कि वे जल्दी ही पीएम मोदी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें चांदी की मूर्ति भेंट करें।
पीएम मोदी के प्रशंसकों की देश में बड़ी तादाद है। इसलिए पहले उनके कुर्ते व फिर जैकेट खूब फैशन में आए। हाल ही में पुणे में उनके एक प्रशंसक ने उनका मंदिर बनवाया है और अब चांदी की मूर्तियां आ गई हैं।
